क्या डेंगू में दही खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 09:06

क्या डेंगू में दही खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब
बरसात का मौसम शुरू होते ही डेंगू बुखार का कहर हर तरफ देखने को मिलता है। डेंगू मच्छर के काटने पर संक्रमित होने के बाद मरीज को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से गंभीर सिरदर्द, तेज बुखार, आंख में दर्द और मांसपेशियों में दर्द की समस्या शुरू होती है, ये लक्षण आमतौर पर 3 से 14 दिन तक बने रहते हैं। डेंगू बुखार (Dengue Fever in Hindi) होने पर मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान में गड़बड़ी डेंगू के दौरान आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। डेंगू होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसकी जानकारी होने पर आप जल्दी रिकवर हो सकते हैं और परेशानियों से बच सकते हैं। कई लोगों का यह सवाल है, क्या डेंगू होने पर दही खा सकते हैं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
क्या डेंगू में दही खा सकते हैं?-

डेंगू से संक्रमित होने के बाद खानपान में गड़बड़ी के कारण मरीजों का प्लेटलेट काउंट घट सकता है, और इससे जुड़ी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। डेंगू होने पर दही खाने को लेकर लोग अक्सर भ्रमित रहते हैं। ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं, डेंगू बुखार होने पर हल्का भोजन ज्यादा फायदेमंद होता है। डेंगू में दही खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर हाइड्रेट होता है। इसके अलावा दही में कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर को कमजोर होने से बचा सकता है। इसलिए डेंगू बुखार होने पर दही खाना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि, डेंगू बुखार में दही को अन्य हल्के खाद्य पदार्थों के साथ खाना चाहिए। इसके अलावा रात के समय में दही खाने से बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info